{"_id":"5d59776e8ebc3e89e27376e7","slug":"stone-pelting-on-polic-by-mining-mafia-taldehate-news-jhs146043782","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पड़कने गई पुलिस पर पथराव, एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर भगा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पड़कने गई पुलिस पर पथराव, एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर भगा ले गए
विज्ञापन
अवैध खनन करते मौके से बरामद ट्रैक्टर और ट्राली।
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन पड़कने गई पुलिस पर पथराव, एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर भगा ले गए
तालबेहट (ललितपुर)। शहजाद नदी के बरपटा घाट पर बालू खनन रोकने गई पुलिस पार्टी पर खनन माफिया ने जमकर पथराव किया। इस बीच वे एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मौके से भगा ले जाने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से चार ट्रैक्टर मय ट्राली जब्त कर लिए। मामले में आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार को पूराकलां में समाधान दिवस के बाद उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और सीओ देवेंद्र सिंह ने शहजाद नदी के बरपटा घाट में हो रहे अवैध खनन के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलां संजय कुमार शुक्ला को जानकारी देते हुए सख्ती करने के निर्देश दिए। इस पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। जहां दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर अवैध बालू खनन में लगे थे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर मालिक, चालक और मजदूरों ने पुलिस टीम पर ईंटों एवं पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से एक दर्जन ट्रैक्टर भगा ले गए। पुलिस मौके से काफी मशक्कत के बाद चार ट्रैक्टर और ट्राली को अपने कब्जे में ले सकी। इस पथराव में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह और सिपाही अनिल धाकड़ चोटिल हुए। मामले में थानाध्यक्ष ने छत्रपाल सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह, अजय पाल पुत्र लक्ष्मन सिंह, देवी सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, गब्बर सिंह पुत्र बड़े राजा, सत्यपाल पुत्र हरनाम सिंह समस्त निवासी गण संसुआ बघौरा, शिवचरन पुत्र गनेश, हाजीराम पुत्र हरपाल सिंह निवासी गण ग्राम ककरेला, गिल्ले राजा पुत्र जमना सिंह निवासी बलरगुवा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
जखौरा में भी पकड़े गए दो ट्रैक्टर और एक ट्राली
तालबेहट। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह ने चौकी बांसी अंतर्गत लखनपुरा के बसकरैया नदी घाट पर दबिश दी। दबिश के दौरान कुछ खनन माफिया अपने अपने ट्रैक्टर ले कर भाग गए। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर और एक ट्राली को जब्त किया। क्षेत्राधिकारी को जखौरा क्षेत्र में अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर रविवार को उन्होंने थानाध्यक्ष महेेश कुमार के साथ दबिश दी। पुलिस टीम को आने की सूचना मिलने पर कुछ लोग अपने ट्रैक्टर ले कर भागने लगे। पुलिस टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर और एक ट्राली को पकड़ा। इससे पूरे क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।