फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   state minister

किसानों को धीरे-धीरे मिलेगा मुआवजा

Mon, 23 May 2016 11:46 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 23 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
state minister
राज्‍य मंत्री - फोटो : amar ujala
ललितपुर। प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मदन चौहान ने कहा कि किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया धीरे-धीरे चल रही है। जो भी किसान दैवीय आपदा से पीड़ित हुए हैं, चाहे वह लघु सीमांत किसान हों अथवा वृहद किसान, सभी को मुआवजा दिया जाएगा। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया धीरे-धीरे चल रही है। पहले भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच समन्वय नहीं था, लेकिन अब ऐसी कोई बात नहीं है। किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। हां, यह बात जरूर है कि लघु और सीमांत किसानों को पहले मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आर्थिक तंगी से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों द्वारा की जा रही आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग आत्महत्या क्यों कर रहे हैं, इसकी विस्तृत जांच की जरूरत है। डीएम से बात करेंगे और जानकारी कराई जाएगी कि लोग आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसान के ऊपर कर्ज का बोझ रहता था, वह चुका नहीं पाता था। इस कारण डिफाल्टर हो जाता था। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी से आत्महत्या कर रहे हैं, ऐसी बात नहीं है। आत्महत्या के अन्य कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। जहां तक प्रत्याशियों को अधिकारियों द्वारा महत्व न दिए जाने की बात है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों पर हमला की घटना की निंदनीय बताया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed