फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sramick special train reach chattarpur

श्रमिक स्पेशल ट्रेन मजदूरों को लेकर छतरपुर गई

Thu, 14 May 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sramick special train reach chattarpur
ललितपुर स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुुुधवार की सुबह हरियाणा के नरनौली से मध्यप्रदेश के छतरपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन ललितपुर स्टेशन पहुंची, जो कुछ देर रुकी और इंजन बदलने के बाद छतरपुर के लिए रवाना की गई। बुधवार की शाम को गुड़गांव से श्रमिक स्पेशल ट्रेन ललितपुर आई जो टीकमगढ़ के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी, नरनौली, दिल्ली, गुड़गांव व रोहतक में लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके गृह जिले में पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे ने मंगलवार को हरियाणा के नरनौली से मध्य प्रदेश के छतरपुर के लिए 09783 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई, जो बुधवार को सुबह 5.34 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। यहां पर ट्रेन के गार्ड के ब्रेकवान को सैनिटाइज कराया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एडीएम अनिल कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर सीओ सिटी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला के अलावा जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, आरपीएफ थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ मौजूूद रहे। वहीं, स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, डिप्टी एसएस पीयूष प्रसाद, सीटीआई मनीष शुक्ला, समेत अन्य स्टेशन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ट्रेन को सुबह 6.10 बजे छतरपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर सफाई के साथ ही हर जगह सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह गुड़गांव से चलकर टीकमगढ़ को जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी बुधवार की शाम को ललितपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन का ठहराव ललितपुर में नहीं रहा, लेकिन इंजन बदलने के लिए ट्रेन रोकी गई। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि रोहतक से चलकर टीकमगढ़ के लिए एक ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह 3.50 बजे आएगी और इसके बाद हरियाणा के रेवाड़ी से चलकर छतरपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे ललितपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed