फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sports rlps

आरएलपीएस के बच्चों को पुरस्कार बांटे

Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sports rlps
ललितपुर (ब्यूरो)। पं. विश्वनार्थ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास झांसी द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक स्कूल में शिक्षण सत्र वर्ष 2015-16 में हुई पाठ्य सहगामी और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, शील्ड, कप एवं प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ चारों सदनों के बच्चों के मार्च पास्ट से हुआ। वरिष्ठ शिक्षक आरपी सिंह ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पाठ्य सहगामी क्रियाओं और खेलकूद प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय अवधेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि डा. रतनलाल शर्मा ने विद्यालय के उन्नयन के लिए प्रबंधतंत्र से कहा। कैलाश नारायण पाठक ने कहा कि न्यास के संस्थापक पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नारी सशक्तीकरण आदि के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव नामदेव ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किया। परमानंद तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता मैथिलीशरण गुप्त सदन और उपविजेता मेजर ध्यान चंद सदन रहा। इस  अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी, कक्षा स्वच्छता और सजावट में विजयी रहे प्रतिभागी को पुरस्कार दिए गए। कक्षा पांच ए की छात्रा वंशिका सिंह व कक्षा छह बी की छात्रा तनिष्का श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किए। कक्षा आठ के बच्चों  ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल समन्वयक राजेंद्र सिंह के निर्देशन में छात्र प्रांकर दुबे, छात्रा पलक श्रीवास्तव, संस्कृति सोनी और अदिति सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed