फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sports Festival 2026: T-shirts and pamphlets released at the Nagar Panchayat office

खेल महोत्सव 2026 : नगर पंचायत कार्यालय में टी-शर्ट व पर्चा का विमोचन

Sun, 18 Jan 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sports Festival 2026: T-shirts and pamphlets released at the Nagar Panchayat office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। पाली महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 जनवरी को आयोजित होने वाले पाली खेल महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पंचायत कार्यालय में महोत्सव की टी-शर्ट एवं प्रचार पर्चा का विमोचन नगर पंचायत व सभासदों ने किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि पाली खेल महोत्सव नगर की सांस्कृतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने नगरवासियों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं सामाजिक संगठनों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट लेदर बॉल टूर्नामेंट, पुरुष वर्ग एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता, जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं, सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त व्यापारी, पत्रकार एवं समाजसेवी सम्मान समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में प्रसिद्ध कलाकार जयसिंह राजा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पाली महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि विमल कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, सभासद लक्ष्मी रजक, मनोज चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, प्रियंक जैन, गौरव मालवीय, चरन सिंह, राहुल, पूर्व सभासद मुवीन शाह, जगदीश राय मोनू सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed