फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Speeding up the process of setting up a cyber police station

Lalitpur News: साइबर थाना बनाने की प्रक्रिया तेज

Fri, 02 Jun 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Speeding up the process of setting up a cyber police station
ललितपुर। साइबर अपराध पर लगाम कसने और अपराधियों को पकड़ने के लिए जनपद में प्रस्तावित साइबर थाने के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। साइबर थाने के लिए पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन साइबर अपराधियों के शिकार लोग कार्रवाई के लिए अधिकारियों के पास पहुंचते हैं। साइबर ठगी की शिकायतों का निस्तारण और कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल बनाई गई है। पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामलों को झांसी साइबर ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया जाता है। जबकि पांच लाख से कम की धनराशि होने पर जनपद स्तर पर साइबर सेल जांच कर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

ऐसे में कुछ माह पूर्व जनपद में साइबर थाना खोले जाने की मंजूरी मिली थी। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शासन स्तर पर साइबर थाना खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जनपद में साइबर थाने का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed