फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Speeding dumper hit two brothers, one dead

तेज रफ्तार डंपर ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Speeding dumper hit two brothers, one dead
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित बड़ी नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा घायल हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा पाली निवासी भागीरथ (35) पुत्र भगवानदास का ललितपुर के मोहल्ला चौकाबाग में आवास योजना में मकान बन रहा है जिसके चलते वह मंगलवार को आवास का काम करवाने के लिए ललितपुर आया था। शाम को जब वह अपने भाई राकेश (22) के साथ वापस गांव जा रहा था और अभी वह हाईवे स्थित बड़ी नहर के पास ही पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिस पर राहगीरों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भागीरथ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक डंपर भाग निकला। वहीं बताया गया कि उक्त डंपर चालक ने डंपर को तेजी से भगाया, जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed