फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Speculations put an end to, new district president will be announced today

Lalitpur News: अटकलों को विराम, आज होगी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा

Sun, 16 Mar 2025 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Speculations put an end to, new district president will be announced today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लग जाएगा। भाजपा आज रविवार दो बजे जिलाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर देगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी नाम का खुलासा करेंगे।
दो महीने पूर्व भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। लेकिन, इसकी घोषणा न होने के कारण कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा चल रही थी। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व के अवसर पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला चुनाव अधिकारी रामचंद्र मिश्रा नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में उन सभी लोगों को बुलाया गया है, जिन्होंने जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी। साथ ही सभी जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

---------------------
इन लोगों ने की थी दावेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष के पद को लेकर कई प्रमुख चेहरों ने दावेदारी की थी। वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, धर्मेंद्र गोस्वामी, रविशंकर अगारिया, धर्मेंद्र पाठक, हुक्म प्रताप सिंह लोधी, बृजभूषण दीक्षित, बसंती लारिया, हरिश्चंद्र रावत, दिनेश कुमार साहू, हरिराम राजपूत, आशीष रावत, किरन सेन, रुचिका बुंदेला, इंदल सिंह लोधी, सुरेश प्रकाश कौंतेय, प्रमेंद्र सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, देवेंद्र दुबे, जयराम सिंह लोधी, हरि सिंह बुंदेला, विनोद मिश्रा, सुनील मिश्रा, रमेश कुशवाहा, राजकुमार विश्वकर्मा, धर्मेश द्विवेदी, श्याम बिहारी कौशिक, राजेंद्र प्रसाद राजू चौबे, हरगोविंद कुशवाहा, सुरेश कुमार टोंटे, रावसहाब राजा, बलराम सिंह लोधी, गौरव चौधरी, रामबाबू राजपूत, दिग्विजय सिंह लोधी, रतिराम पटेल, राजेश लिटौरिया, हरिराम लोधी, जगदीश सिंह लोधी, दीपक चौबे, अजय पटैरिया, अनुराग जैन शैलू, मनीष अग्रवाल, प्रताप विक्रम सिंह, हाकिम सिंह, बंशीधर श्रीवास, मनोज कुमार सोनी, अजय जैन, जगदीश सिंह निरंजन, उत्तम सिंह लोधी, भगवत प्रसाद नायक, सुनील शर्मा, रामनारायण पाठक, रजनी साहू, रामकुमार रिछारिया, अवध बिहारी पटैरिया, महेंद्र सिंह राजपूत, गोविंद सिंह के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed