Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special repair work on the Talbehat-Matatila road will be carried out at a cost of 5.11 crore.

Lalitpur News: 5.11 करोड़ से होगा तालबेहट-माताटीला मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य

Fri, 13 Nov 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Special repair work on the Talbehat-Matatila road will be carried out at a cost of 5.11 crore.
खस्ताहाल सड़क
ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट कस्बा से माताटीला सड़क की जल्द ही विशेष मरम्मत की जाएगी। इस मार्ग पर रिटेनिंग वॉल का भी निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्य के लिए प्राक्कलन बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन


विभाग ने स्वीकृति मिलने की प्रत्याशा में निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने जल्द स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने की बात कही है। कस्बा से माताटीला मार्ग एक प्रमुख सड़क मानी जाती है। यह मार्ग लगभग आधा दर्जन गांवों, माताटीला बांध और मध्य प्रदेश को जोड़ता है। इस पर दिनभर वाहनों की कतार लगी रहती है। सड़क कई जगह जर्जर हालत में है और इसमें गड्ढे हो गए हैं। नाले पर पुल निर्माण के कारण भी आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य का विवरण
लोक निर्माण विभाग ने समस्या के निस्तारण के लिए विशेष मरम्मत का प्राक्कलन तैयार किया था। इस कार्य को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मरम्मत के बाद सड़क की सूरत बदल जाएगी और आवागमन सुगम होगा। इसके अंतर्गत नाले के पास रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी और क्षतिग्रस्त सड़क दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तालबेहट माताटीला मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed