फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   special drive against fever

दिमागी बुखार से बचाव के लिए चलेगा अभियान

Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
special drive against fever
दिमागी बुखार से बचाव के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। दिमागी बुखार व संचारी (संक्रामक) रोगों से बचाव करने के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें जल भराव रोकने, साफ-सफाई कचरा निस्तारण व शुद्ध पेयजल पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ दस विभागों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
एक अप्रैल से संक्रामक बीमारियों के फैलने के सीजन की शुरुआत हो जाती है, जो अक्तूबर के पहले सप्ताह तक रहता है। इसमें मौसम के परिवर्तन होने से कई बीमारियां फैलने लगतीं हैं। अधिक गर्मी व उमस बढ़ने से भी बीमारियां बढ़ जातीं हैं। साफ पानी नहीं मिलने, साफ-सफाई और बरसात में जलभराव होने से बीमारियां फैलने लगती हैं। इनमें हैजा, डेंगू व मलेरिया आदि अन्य बीमारियां हैं, जिनसे बचाव के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कृषि व सिंचाई विभाग को जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन रोकने व सिंचाई के वैकल्पिक उपायों पर तकनीकी सलाह देने, ग्रामीण क्षेत्र में नहरों में जल-संरक्षण की मरम्मत करना, जिससे मच्छरों से बचाव हो सके। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना व विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति की जांच करना, नियमित दो दिन तक न आने पर कारण की जानकारी करने का कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर विकास विभाग द्वारा क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग की जाएगी। चिकित्सा विभाग द्वारा रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा प्रयोगशालाओं में रोगियों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दिव्यांग कल्याण व समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाली महिलाओं व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना व बीमारियों के लक्षणों की जानकारी देना आदि कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा सूअर बाड़ों को आबादी से दूर बनाने व इनकी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का कार्य दिया गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा उथले हैंडपंपों को चिह्नित करने व उनके प्रयोग ने करने की जानकारी देने की जिम्मेदारी, शौचालयों व सीवर से पेयजल प्रदूषित न होने देने के लिए आवश्यक उपाय बताए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों के बचाव के लिए रैली निकाली जाएगा। पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा।

संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी की टंकी को पूरी तरह से ढक कर रखें। बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सिर हाथ-पांव एवं पेट पर सामान्य पानी की पट्टी रखें। बुखार के समय पानी एंव अन्य तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस आदि का अधिक सेवन करें।
- केएस सिंह
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed