फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   special campaign, 19492 vaccinated

विशेष अभियान में लगाए गए 19492 लाभार्थियों को कोविड टीका

Wed, 29 Sep 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
special campaign, 19492 vaccinated
टीकाकरण में मौजूद मोधकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 19492 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थी 13155 को और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6684 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। इसके लेकर कोविड अस्पताल से लेकर ऑक्सीजन प्लांट और दवाइयों के स्टॉक तक तमाम तैयारियां की जा रहीं हैं। साथ ही त्योहारों पर भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने के निर्देश व अपील की जा रही है। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देशन पर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लगाया गया। इनमें उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग शामिल है। अभियान में 19492 लोगों को टीका लगाए गए हैं। शहर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के दिए निर्देशों को ध्यान रखते हुए नामित अधिकारी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों का सहयोग प्रदान हो रहा है। लोग कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें अब तक 19492 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थी 13155 को और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6684 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थी 13155 प्रथम डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6684 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डॉ. हुसैन खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed