फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special attention should be paid to purity of body, purity of mind and concentration: Muni Nirmad Sagar

तन की शुद्धि, मन की विशुद्धि, एकाग्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए: मुनि निर्मद सागर

Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Special attention should be paid to purity of body, purity of mind and concentration: Muni Nirmad Sagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। श्रीमज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार को अयोध्या नगरी में ध्वजारोहण एवं मंडल का शुभारंभ सहित पहले दिन गर्भ कल्याणक की क्रियाएं हुईं। मुनि निर्मद सागर ने धर्मसभा में कहा कि हमें विश्व शांति के लिए कार्य करना होगा।
सुबह पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि विनम्र सागर महाराज के साथ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमण सागर एवं क्षुल्लक हीरक सागर के सानिध्य और प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन के नेतृत्व में सामूहिक अभिषेक शांतिधारा के बाद शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। दोपहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन हुआ। सुरेंद्र कुमार प्रीतेश पवैया ने ध्वजारोहण एवं मोदी अरुण कुमार अभिषेक जैन ने मंडप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जैन आर्मी परेड विशेष आकर्षक का केंद्र रही। इसके बाद पात्र शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा एवं याेग मंडल विधान का आयोजन किया गया। मुनि निर्मद सागर ने मंगल देशना में कहा कि अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति है। हमें मंगल भावना के साथ सभी पुण्य संचय करना होगा। तपस्या और परिश्रम करते हुए अहंकार को छोड़, कषायों को मंद कर, तन की शुद्धि, मन की विशुद्धि, एकाग्रता का विशेष ध्यान रखना है। भक्त का संबंध मात्र भगवान से जुड़ा रहे। रात में महाआरती के बाद सौधर्म इंद्र सभा, आसन कंपायमान, माता-पिता की स्थापना एवं अष्ट कुमारियों से परिचर्चा, सोलह स्वप्न दर्शन एवं गर्भ कल्याणक पूर्व रूप की आंतरिक संस्कार क्रियाएं आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिगंबर जैन मंदिर समिति, पंचकल्याणक समिति, अहिंसा सेवा संगठन, वीर सेवादल, जैन युवा सेवा संघ, जैन मिलन सहित सकल दिगंबर जैन समाज सहित, राकेश, संत मिठया, कलम मोदी, सनत कुमार, मनोज जैन, शुभम मोदी, मयूर जैन, वैभव, चंकी, सन्नी, सिद्धार्थ, मोंटी, शिटिल आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed