फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP reached Kotwali at midnight in disguise, said miscreants snatched mobile

Lalitpur News: भेष बदलकर आधी रात कोतवाली पहुंचे एसपी, कहा बदमाश छीन ले गए मोबाइल

Sat, 20 Jan 2024 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP reached Kotwali at midnight in disguise, said miscreants snatched mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिसिंग का रियलिटी चेक करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक बृहस्पतिवार की आधी रात एक साथी के साथ सिविल ड्रेस में कोतवाली सदर पहुंचे और अपने साथी को भेजकर मोबाइल छीन ले जाने की शिकायत कराई। यहां तैनात रात्रि अधिकारी दारोगा ने कागज लेकर शिकायत लिखकर देने की बात कही। रात के समय की गई टेस्टिंग से अब अन्य थाना व कोतवाली पुलिस सतर्क हो गए।
रात में थाना-कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचने वालों से पुलिस किस प्रकार का व्यवहार करती है, यह जांचने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अपने एक साथी के साथ कोतवाली सदर पहुंच गए। एसपी ने अपने साथी को कोतवाली के अंदर भेज दिया, जबकि स्वयं अंधेरे में छिपकर पुलिस के बर्ताव को देखते रहे। एसपी के साथी आग ताप रहे रात्रि अधिकारी दारोगा के पास पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि वह रात को स्टेशन रोड पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। यह सुनकर दारोगा ने कहा कि शिकायती पत्र लाए हो तो फरियादी बने एसपी के साथी ने कहा कि नहीं। इस पर दारोगा ने मुंशी से कागज लेकर शिकायत लिखकर देने की बात कही। इसी बीच एसपी कार्यालय पहुंच गए। आधी रात में एसपी को कोतवाली में देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों में खलबली मच गई। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को शिकायत पर तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी को जानकारी देने सहित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------
देर रात कोतवाली सदर में अपने एक साथी को मोबाइल फोन छीनने की शिकायत करने को भेजा था। दारोगा ने उन्हें सुना और शिकायत लिखकर देने की बात कही। फरियादी को यहां की पुलिस ने सुना और कागज भी कोतवाली से लेकर लिखकर देने को कहा। पुलिस का व्यवहार ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्म्द मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed