फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP did the surprise inspection of Kotwali

एसपी ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
SP did the surprise inspection of Kotwali
police, lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)।
विज्ञापन

एसपी सलमान ताज पाटिल ने शनिवार को सायंकाल कोतवाली तालबेहट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम, किचिन एवं बैरकों को देखा। बाद में उन्होंने बताया कि समाज में पुलिस की छवि साफ बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं।
शनिवार को सायंकाल एसपी ने पहली बार कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली में आते ही सबसे पहले किचिन को देखा। जहां उन्होंने बन रहे खाने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वह रिकार्ड रूम गए। जहां एक मुंशी की ड्रेस ठीक न मिलने पर उसे सचेत किया। उन्होंने पुलिस बैरक और आसपास के परिसर का निरीक्षण कर कोतवाली की सफाई व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने कुछ रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड को देखा तथा प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह सहित मुंशी से जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समाज में पुलिस की छवि स्वच्छ बनाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है। इस मौके पर पत्रकारों ने रितिक हत्या कांड, शहजाद बांध के पास मिले शव के मामले और चोरियों के खुलासे की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को उक्त मामलों के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। वही कुछ लोगों ने नगर की कांशीराम कालोनी में बिक रही शराब पर रोक लगाने और कुछ ने नगर के एक मंदिर के आसपास रात में जमा होने वाले आवारा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। इस मौके पर सीओ कल्याण सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह एवं एसपी के सहायक आनंद भदौरिया मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed