फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Soybean crossed Rs 4200 and Urad crossed Rs 7500.

Lalitpur News: सोयाबीन 4200 तो उड़द 7500 के पार

Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Soybean crossed Rs 4200 and Urad crossed Rs 7500.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में मूंगफली, सोयाबीन और गेहूं समेत अन्य अनाज की आवक बढ़ गई है। बुधवार को मंडी में 16 से 18 हजार क्विंटल उपज आई। मुख्यद्वार के बाहर दोनों ओर सड़क पर ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों की कतार लग गई।
रबी फसल की बुआई का सीजन चल रहा है। अब नहरों का संचालन होने से पलेवा भी शुरू हो गए हैं। किसान फसलों की बुआई की तैयारियों में जुट गए हैं। इससे मंडी में लगातार तीन दिनों से अनाज की बम्पर आवक हो रही है। बुधवार को लगभग 16 से 18 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई। 50 फीसदी में मूंगफली तो अन्य 50 फीसदी में और फसलें आ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार लगभग आठ हजार क्विंटल मूंगफली आई, जो 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकी। चार हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई, जो चार हजार से 4200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी।
विज्ञापन

गेहूं भी लगभग तीन हजार क्विंटल आया। गेहूं 2800 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। उड़द की लगभग एक हजार क्विंटल आवक हुई। यह 5000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल दाम में बेचा गया। 100-100 क्विंटल हरी व सफेद मटर की आवक भी हुई। मूंग की आवक थोड़ी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंडी के बाहर लगा जाम
मंडी में सुबह से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह साढ़े दस बजे के बाद कई वाहनों के आने से अंदर के साथ ही बाहर भी ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों की कतार लग गई। झांसी की ओर से आने वाले वाहन हवाई पट्टी से होकर निकले। वहीं, झांसी की ओर से जाने वाले वाहन नहर से मंडी के पीछे होकर हाईवे पर पहुंचे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस को पसीना छूट गया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की कतार लगवाई गई। इसके बाद लगभग 12 बजे स्थिति में सुधार हुआ।
---
इन दामों पर हुई अनाज की बिक्री
अनाज - दाम
मूंगफली - 3500-4500
सोयाबीन - 4000-4200
उड़द - 5000-7500
मूंग - 6000-6500
गेहूं - 2800-2850
मटर सफेद - 3400-3500
मटर हरी - 10000-15000
मक्का - 200-2200
(आंकड़े रुपये प्रति क्विंटल में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed