{"_id":"5d596ac38ebc3e89c861732e","slug":"son-beats-mother-for-property-video-viral-lalitpur-news-jhs146040263","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
ललितपुर। मकान में आधी हिस्सेदारी को लेकर पुत्र ने अपनी ही बूढ़ी मां की लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अपने ही पुत्र से परेशान बूढ़ी लाचार मां ने एसपी व प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बचाने की गुहार लगाई है।
शहर के मुहल्ला तालाबपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहू व उसके पिता द्वारा लगातार कई महीनों से परेशान किया जा रहा है। आए दिन गाली गलौज व मारपीट करते हैं। वहीं, अब उसका बड़ा पुत्र भी उससे मकान में आधी हिस्सेदारी मांग रहा है और इसी वजह से वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को सुबह उसके उक्त पुत्र ने उसके साथ लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान इसका वीडियो परिवार के ही दूसरे सदस्य ने बना लिया। पुत्र द्वारा अपनी ही बूढ़ी मां की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अपने ही पुत्र की पिटाई से परेशान बूढ़ी मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।