फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Son beat father to death with sticks

Lalitpur News: बेटे ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Son beat father to death with sticks
झांसी। रविवार की रात मऊरानीपुर के देवरी सिंहपुरा गांव में नशे में बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले दयाल कुशवाहा (65) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के पास बाड़े में सो रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दयाल का बड़ा बेटा रामनाथ शराब के नशे में वहां पहुंचा और पिता पर लाठियों से तबाड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद रामनाथ मौके से भाग गया। कुछ देर बाद रामनाथ ने अपनी बेटी को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। यह सुनकर बेटी के होश उड़ गए। उसने पूरी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन

परिजन जब बाड़े में पहुंचे तब तक दयाल की मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ का कहना है कि रामनाथ नशे का आदी है। नशे में ही उसने हत्या की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन माह से था लापता, रविवार को ही घर आया था
रामनाथ तीन माह पहले अचानक लापता हो गया था। रविवार को ही वह घर आया था। पुलिस की पूछताछ में रामनाथ लगातार अपना बयान बदल रहा है। कभी कहता है कि पूरा परिवार खराब है तो कभी पिता खराब हैं। कभी अपनी बेटी एवं अन्य परिजनों को भी खराब बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed