{"_id":"6015314deaaccd82ba982cb4c6bcb0d9","slug":"solicited-shrion-reservation-for-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने मांगा सहरियों के लिए आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने मांगा सहरियों के लिए आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नायब तहसीलदार अवधेश निगम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दो पंचायत चुनावों में सहरिया जनजाति के लोगों को आरक्षण नहीं दिया गया है। इससे सहरिया समुदाय के लोग अपना प्रतिनिधित्व करने के अधिकार से वंचित हैं। वर्ष 2011 की जनगणना में सहरिया जनजाति के लोगों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है, अब इन्हें आरक्षण देने में कोई दिक्कत नहीं है। इस मौके पर मुरारी लाल जैन, हरदयाल लोधी, सुनील शर्मा, प्रकाश सहरिया, रामचरन, कुंदन, राजू, गुड्डा, महीप, पहलवान, जमुना, पर्वत, पूरन, मुरली, राम सिंह, पप्पू, हरदास, राजू, बती, काशीराम आदि उपस्थित रहे।