फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   So far 51,426 farmers have been insured for Kharif crop

Lalitpur News: खरीफ की फसल के लिए अबतक हुए 51,426 किसानों का बीमा

Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
So far 51,426 farmers have been insured for Kharif crop
- फसल बीमा क लिए किसानों के पास तीन दिन का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खरीफ की फसल का बीमा कराने की प्रक्रिया के तहत अबतक कृषि विभाग के अंतर्गत पंजीकृत किसानों में मात्र 51,426 किसानों का ही बीमा हो सका है, जबकि बीमा कराने के लिए किसानों के पास अब आज से मात्र तीन दिन का ही समय बचा है।

खरीफ की फसल खराब होने से जनपद का किसान बड़ी संख्या में प्रभावित हुआ है। भारी बारिश होने से किसानों की उड़द, मूंग के साथ सोयाबीन व अन्य दलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कृषि विभाग द्वारा बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों का खरीफ की फसल का बीमा कराया जा रहा है। कृषि विभाग में जिले के लगभग 2.60 लाख किसान पंजीकृत हैं, लेकिन अधिकांश किसानों ने अपनी फसलों का बीमा अबतक भी नहीं कराया है। जबकि बीमित किसानों को फसल खराब होने पर उनकी फसल की बीमा राशि मिल जाती है। ऐसे में जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिल सकेगा, जबकि जो बीमित किसान हैं, उन्हें बीमा राशि मिलने से फसल नुकसान से राहत मिल सकेगी। जिले के कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों में दो दिन पहले तक मात्र 51,426 हजार किसानों का ही बीमा हो सका है। जबकि अभी भी बीमा कराया जा रहा है, जो 31 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
दो दिन पहले तक मात्र 51,426 किसानों ने ही फसल बीमा कराया है। जिन किसानों ने अभी तक बीमा नहीं कराया है, वह 31 जुलाई तक फसल बीमा करा सकते हैं।
-यशराज सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed