फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six thousand families yearning to quench their thirst

Lalitpur News: प्यास बुझाने को तरस रहे छह हजार परिवार

Wed, 03 Apr 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six thousand families yearning to quench their thirst
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। भूजल स्तर गिरने से जगह-जगह हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। वहीं, करीब 40 हैंडपंप खराब होने से समस्या ने और विकराल रूप ले लिया है। दस मोहल्लों की 30 हजार से अधिक की आबादी इसकी गिरफ्त में है। प्यास बुझाने के लिए यहां के करीब 6,000 परिवारों को सुबह से हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ऊंचाई पर बसे होने से शहर के लगभग दस मोहल्लों में वर्षों से नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। अधिकांश मोहल्लों में पाइपलाइन पुरानी होने से क्षतिग्रस्त हो गई है, तो कुछ गलियों में पाइपलाइन बिछाई ही नहीं गई है। ऐसे में यहां प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप ही एक मात्र सहारा हैं, जो सर्दी और बारिश के मौसम में तो साथ देते हैं, लेकिन गर्मी आते ही जलस्तर गिरने से हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। टैंकर से सप्लाई की व्यवस्था न होने से लोगों को 300-400 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही पानी जुटाने में लग जाते हैं। कइयों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के चलते उनका पहला काम पानी भरना ही होता है।
विज्ञापन

सुरईघाट कॉलोनी में लगे चार हैंडपंपों में दो खराब पड़े हैं और दो हैंडपंपों में एक कुछ ही समय चलकर बंद हो जाता है। ऐसे में एक हैंडपंप से लगभग 380 परिवार पानी के सहारे हैं। इसी प्रकार खिरकापुरा, विष्णपुरा, रैदासपुरा में लगभग 2,000 से अधिक परिवारों को दूर लगे हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। विवेकनगर, लेखपाल कॉलोनी और रामनगर में भी पानी की समस्या मुंह बाए खड़ी है। इन मोहल्लों के 500 परिवारों को दूरदराज से हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 03
कैप्सन- इकराम
घर पर नल तो लगे हैं, लेकिन पानी न आने से शोपीस साबित हो रहे हैं। ऐसे में हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।- इकराम
---
फोटो- 04
कैप्सन- देशरानी
घर के पास में लगे हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। इससे अब काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।- देशरानी
---
फोटो- 05
कैप्सन- नगमा
नलों में लंबे समय से पानी न आने से हैंडपंप से पानी जुटाने की आदत पड़ गई है। लेकिन, हैंडपंप पर भीड़ से दिक्कत हो रही है।- नगमा
---
फोटो- 06
कैप्सन- देवेंद्र सिंह
हैंडपंप पर भीड़ लगने से पानी जुटाने में देर हो जाती है। इससे अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। - देवेंद्र सिंह
000000000
वर्जन
खराब हैंडपंपों को चिह्नित कर ठीक कराने के लिए टीम लगा दी गई है, लेकिन कुछ हैंडपंप ड्राई हो गए हैं, वे भू जलस्तर सामान्य होने पर ही पानी दे सकेंगे। ऐसे इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी।-शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed