{"_id":"6635435d4218f122090745c4","slug":"six-grain-mills-were-found-running-in-the-market-complex-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114177-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडी परिसर में छह अनाज मिलें चलती मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडी परिसर में छह अनाज मिलें चलती मिलीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को मंडी परिसर में अनाज मिलें संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने इसकी जांच व स्थलीय निरीक्षण के लिए अपर उप जिलाधिकारी श्रीराम यादव को नियुक्त किया। जांच में छह मिलें संचालित मिलीं।
अपर उपजिलाधिकारी ने मंडी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें मौके पर छह मिल लगी दिखाई दीं, जो अनाजों को साफ कर बोरियों में भर रही थीं। बड़ी-बड़ी मशीनरियों से कार्य हो रहा था। इसके लिए इन लोगों ने कोई अलग से संयोजन नहीं लिया है। मंडी समिति के कनेक्शन से इन मीलों का संचालन हो रहा है। जब व्यापारियों से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने जनरेटर से इसका संचालन बताया, लेकिन मौके पर मशीनें चलती पाई गईं, लेकिन जनरेटर बंद मिले। एएसडीएम ने बताया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद जो आदेश जारी करेंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।