फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six glamblares arrested

छह जुआरी पकड़े गए, 60 हजार बरामद

Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
six glamblares arrested
जुआ खेलते छह जुआरी पकड़ गए
विज्ञापन

इस दौरान 60 हजार रुपये बरामद किए गए
निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी में चल रहा था जुआ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात को जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से साठ हजार रुपये से अधिक बरामद किए गए। जुआ गांधीनगर स्थित निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी में चल रहा था।
नई बस्ती चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गश्त कर रहे थे कि तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने एसओजी टीम के साथ मोहल्ला गांधीनगर स्थित निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी में सरकारी ट्यूबवेल के कमरे में दबिश दी। मौके से छह व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने और पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम थाना जाखलौन अंतर्गत बस स्टैंड के पास निवासी राजू योगी बताया। उसके पास से 2200 रुपये बरामद हुए। मुहल्ला नेहरू नगर निवासी नंदू यादव के पास से 1330 रुपये, नेहरूनगर निवासी मोहित शुक्ला के पास से 1850 रुपये, प्राइमरी स्कूल नेहरूनगर निवासी कमरुद्दीन के पास से 1470 रुपये, नेहरूनगर निवासी मुकेश ढीमर के पास से 720 रुपये और मस्जिद के पास नेहरू नगर निवासी महबूब उर्फ कल्लन खां के पास से तलाशी के दौरान 2390 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई करने पर रविवार को दिन भर कोतवाली के आसपास लोगों का जमावड़ा लगा रहा और सभी अपने स्तर से मामला निपटाने के लिए गतिविधियों में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed