फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six employees found absent in Virdha CHC, clarification sought

Lalitpur News: विरधा सीएचसी में छह कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 12 Jul 2023 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six employees found absent in Virdha CHC, clarification sought
सीएमओ ने किया सीएचसी बिरधा व कारागार अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा व जिला कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिरधा में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी बताई। उन्होंने वहां पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, छह कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। जिला कारागार में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमआे) डॉ. इम्तियाज अहमद ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. छत्रपाल सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सुलेखा देवी, प्रियंका देवी, प्रियंका गौतम, आदर्श शर्मा स्टाफ नर्स, वीरेंद्र कुमार लैब टेक्नीशियन एवं रविकांत सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही उचित स्पष्टीकरण प्रस्तुत न होने की दशा में एक दिन का वेतन काटने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने लेबर रूम, एनआरसी का निरीक्षण किया, पेयजल व अन्य मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा, साथ ही मरीजों को वितरण होने वाली दवाइयां पर सरकारी मोहर लगाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में गंदगी देखकर उन्होंने कंपनी को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. अमित तिवारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कारागार स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया, वहां पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. विजय द्विवेदी, विनोद विश्वकर्मा फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed