फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sisters shed tears after meeting their brothers in jail

Lalitpur News: जेल में भाइयों से मिलकर बहनों के छलके आंसू

Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters shed tears after meeting their brothers in jail
- 117 महिलाओं और 56 बच्चों ने 80 बंदियों से की मुलाकात, सुरक्षा के कड़े रहे इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में भाई दूज के पर्व पर सैकड़ों बहनों का प्यार दिखा। बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें अपने भाई से मिलने व टीका करने पहुंचीं। भाइयों को देखते ही वह भावुक हो गई और आंसू छलक आए। वहीं, भाइयों की आंखें भी गीली हो गईं। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक किया और लंबी उम्र की कामना की। भाईदूज पर जेल में दो बैच में 80 बंदियों से 117 महिलाओं व 56 बच्चों ने मुलाकात की।

जिला कारागार में करीब साढ़े तीन सौ बंदी निरुद्ध हैं। जिसमें विचाराधीन और कुछ सजायाफ्ता शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। बंदियों के परिजनों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पहले बैच में 64 महिलाओं व 31 बच्चों को मिलाई के लिए भेजा गया। जिसमें इन्होंने 48 बंदियों से मिलाई की। जबकि दूसरे बैच में 53 महिलाएं और 25 बच्चों ने 32 बंदियों से मुलाकात की। मिलाई करने वालों की गहनता से तलाशी के बाद ही कारागार के अंदर भेजा गया। जेल के अंदर मिठाई व फल ले जाने की अनुमति दी गई थी। जेल के अंदर जब बहनें अपने भाइयों से मिलीं तो उनके आंसू झलक आए। वहीं, बहनों को देखकर भाई भी भावुक हो गए। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल अधीक्षक शिवमूरत सिंह ने बताया कि भाईदूज पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। दो बैच में करीब 117 महिलाएं ओर 56 बच्चों ने करीब 80 बंदियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed