फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sister-in-law is fighting the battle of life, relatives did not come for the post-mortem of brother-in-law's body

आरोपी मृतक की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस ले रही फिरोजाबाद पुलिस का सहारा

Fri, 18 Nov 2022 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law is fighting the battle of life, relatives did not come for the post-mortem of brother-in-law's body
ललितपुर। दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद साली का गला रेतकर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले जीजा के बारे में उसके ससुरालीजन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसकी पत्नी तक नहीं पहुंची। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पूरे दिन मृतक जीजा का शव रखा रहा और पुलिस पंचनामा भरने के लिए परेशान रही। ऐसे में जाखलौन पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस ने संपर्क साधा है। वहीं जीजा के हमले का शिकार साली मेडिकल कॉलेज झांसी में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

जाखलौन थाना अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवती की शादी जनपद फिरोजाबाद अंतर्गत ग्राम ओलाऊ निवासी युवक से हुई थी। करीब दो माह पूर्व युवक अपनी पत्नी को लेकर जाखलौन आया था। यहां वह अपनी पत्नी, सास और तीन सालियों के साथ रहने लगा। उसकी पत्नी अपनी मां के साथ मजदूरी करने लगी। बृहस्पतिवार को युवक की पत्नी अपनी मां के साथ मजदूरी के लिए गई थी। जबकि उसकी साली घर पर थी।
विज्ञापन

युवक घर आया और अपनी साली से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर युवक ने साली का चाकू से गला रेत दिया और मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल साली को पुलिस ने जिला अस्पताल और यहां से झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास करती कि बृहस्पतिवार रात को ही सूचना मिली कि आरोपी ने ट्रेन से आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव धौर्रा क्षेत्र अंतर्गत मादौन-माताखेरा के पास खंभा नंबर 1006/14-16 डाउन ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस ने युवक की पत्नी और ससुरालियों से संपर्क करने का प्रयास किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के लिए परिजनों से बात भी की, लेकिन कोई नहीं आया। देर शाम तक पंचनामा भरने की कार्रवाई चलती रही। वहीं पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने और शव को सौंपने के लिए परिजनों की तलाश कर रही है। जिसके लिए मृतक के लिए गृह जनपद फिरोजाबाद की पुलिस का सहारा लिया गया है। फिरोजाबाद पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुट गई है।

बृहस्पतिवार को थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने अपने दामाद पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ और हमला करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। स्थिति सामान्य है।
- गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक
मृतक पीड़ित युवती का जीजा था। पीड़िता के परिजनों ने अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। - राजा दिनेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जाखलौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed