फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SIR: Work of Mahroni and Lalitpur tehsils completed 100%

एसआईआर : महरौनी व ललितपुर तहसील का कार्य 100 प्रतिशत पूरा

Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
SIR: Work of Mahroni and Lalitpur tehsils completed 100%
- जनपद में 98.81 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा, तालबेहट तहसील का कार्य कुछ शेष बचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण कार्य जनपद में अब पूर्ण होने को है, अधिकांश बीएलओ ने कार्य पूर्ण कर लिया है। मृतक व जनपद छोड़ चुके मतदाताओं की डिटेल आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। जिले में 98.81 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सदर व महरौनी तहसील में भी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बस तालबेहट तहसील का ही कार्य कुछ शेष बचा हुआ है।
एसआईआर में जनपद में 9.58 लाख मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए गए थे, इनमें से 90 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म जमा किए हैं। करीब आठ प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जो मृतक व जनपद को छोड़कर गैर जनपद में पहुंच गए हैं। उनकी डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। करीब प्रतिशत ही मृतक व गैर जनपद में रहने वाले मतदाता बाकी रहे हैं। करीब 8.50 लाख मतदाताओं के फार्म जमा हो चुके हैं। अनुमान है कि करीब दस प्रतिशत वोटर लिस्ट में ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जो या तो जनपद छोड़ चुके हैं, या फिर मृतक होने के बाद भी उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 31
एसआईआर में शत-प्रतिशत कार्य करने पर बीएलओ को किया सम्मानित
महरौनी। तहसील महरौनी में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने पर शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रजनीश वाजपेयी द्वारा एसआईआर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सुपरवाइजरों, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित सभी संबंधित कार्मिकों को सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए टीम ने जिस जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण होना टीम भावना, समन्वय और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। तहसील महरौनी अंतर्गत कुल 180431 मतदाता हैं। इनके लिए 197 बीएलओ तथा 20 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed