फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sins end by reciting Shiva Purana: Chandreshwar

शिव पुराण का पाठ करने से पापों का होता अंत : चंद्रेश्वर

Thu, 08 Aug 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sins end by reciting Shiva Purana: Chandreshwar
ललितपुर। श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्रमहायज्ञ हुआ। इसमें बुधवार को श्रद्धालुओं ने 15 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। रुद्रमहायज्ञ और पीठ पूजन किया गया।
विज्ञापन

चंडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चंद्रेश्वर गिरि ने कहा कि महापुराणों में शिवमहापुराण को सर्वोपरि बताया गया है। यह पुराण ही सभी महापुराणों का सार है। इस पुराण का चेतन पाठ करने से सभी पापों का अंत हो जाता है। मन शिवमय होकर शिवभक्ति और शिव लीला में लीन हो जाता है। हम सभी यह तो जानते हैं कि शिवजी को संहारकर्ता कहा जाता है। परंतु संहारकर्ता के साथ शिवजी भोलेनाथ भी हैं। इनका कल्याणकारी स्वरूप, जल्द प्रसन्न होने वाला रूप इन्हें सर्वाेपरि बनाता है। पुराण शिव आराधना और पूजा का विस्तृत वर्णन करता है। महाशिव का गुणगान ही इस पुराण का अमृत सार है। महान शिव, भोले शिव, दयालु और कल्याणकारी शंकर और बुराई के लिए रुद्र शिव से हम इस महापुराण से साक्षात्कार कर सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की महाआरती अध्यक्ष जिला पंचायत कैलाश निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, अधिशाषी अधिकारी दिनेश लाल, मदन शर्मा, राजीव बबेले, राजकुमार नायक, सुनील शर्मा, कमलेश गोस्वामी, अनूप मोदी, अशोक भार्गव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed