फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Silavn feeder Visibi machine fire

सिलावन फीडर की वीसीबी मशीन में लगी आग

Mon, 04 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी सब स्टेेशन के अंतर्गत सिलावन फीडर की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर(वीसीबी) मशीन में दो दिनों से लगातार आग लगने से लगभग दो दर्जन गांवों की आपूर्ति सात से आठ घंटे तक बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महरौनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित आठ एमवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े महरौनी, बानपुर व क्योलारी फीडर एवं पांच एमबीए ट्रांसफार्मर से जुड़े सैदपुर व सिलावन फीडर के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है।
विज्ञापन


इन फीडरों से सैकड़ों किसान उपभोक्ता भी नलकूप सिंचाई के लिए लाभान्वित होते हैं। शनिवार की दोपहर लगभग बारह बजे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर से जुड़े सिलावन फीडर की वीसीबी मशीन में ओवरलोड के चलते अचानक फाल्ट आ गया और तेज धमाके के साथ वीसीबी मशीन में आग लग गई, जिसके चलते इस फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब स्टेशन पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर ने किसी प्रकार आपूर्ति बंद की और तब वीसीबी मशीन की आग पर काबू पाया जा सका। विभागीय सूत्रों के अनुसार वीसीबी मशीन पर ओवरलोड के कारण उसके मेल-फीमेल कांटेक्ट आपस में जुड़ जाने के कारण आग लगी है।

वीसीबी मशीन में आग लगने से सिलावन फीडर के अंतर्गत ग्राम किसरदा से सजनाम नदी तक के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति दिन भर ठप रही। जानकारी मिलने पर विद्युत अधिकारियों द्वारा अन्य कर्मियों की मदद से वीसीबी मशीन को देर शाम सात बजे तक सुधारने का कार्य किया गया, तब कहीं जाकर गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा सकी।

विदित हो कि दो दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे भी सिलावन फीडर की ही वीसीबी मशीन में आग लग गई थी, जिसके चलते उस दिन रात्रि आठ बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी है। सिलावन फीडर की वीसीबी मशीन में दो दिन से लगातार वीसीबी मशीन में फाल्ट से दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों को सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। यदि शीघ्र ही विभाग द्वारा वीसीबी मशीनों को नहीं बदलवाया गया तो यहां कभी भी कोई गंभीर हादसा घटित हो सकता है।

बताया गया कि गत दो माह पूर्व मीटर विभाग के अधिकारियों द्वारा भी चेतावनी दी गई थी कि महरौनी सब स्टेेशन की वीसीबी मशीनें को सुुचारु विद्युत आपूर्ति करने के योग्य नहीं है। लेकिन, विभागीय लापरवाही के चलते उक्त मशीनों को अब तक नहीं बदलवाया जा सका है, जिसके चलते इन मशीनों में आए दिन फाल्ट होता रहता है और क्षेत्र वासियों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

आज नहीं आएगी महरौनी में बिजली
महरौनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर कम क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित होने के कारण कई महीनों से ओवरलोड की समस्या चली आ रही है। इसे दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा सब स्टेशन की क्षमता में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। विद्युत उपखंड कार्यालय तृतीय के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा सोमवार को महरौनी सब स्टेशन पर पांच एमवीए के स्थान पर गाजियाबाद से मंगाया गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।


इससे महरौनी सब स्टेशन पर स्थापित सभी महरौनी टाउन, बानपुर, क्योलारी, सैदपुर व सिलावन फीडरों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, सोमवार की रात 10 बजे से महरौनी, बानपुर व क्योलारी फीडर की आपूति सुचारु हो सकती है, लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर के चार्ज करने के दौरान इससे जुड़ने वाले सैदपुर व सिलावन फीडरों की आपूर्ति मंगलवार की सुबह ही सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed