फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Siddhanpura road on kichad more than kichad, walking duswar

सिद्धन मंदिर मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़, पैदल चलना हुआ दूभर

Sat, 11 Jan 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Siddhanpura road on kichad more than kichad, walking duswar
ललितपुर। बीते दिनों हुई बारिश से सिद्धन मंदिर एवं उसके सामने बस रही बस्ती का मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसी मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, रायल एकेडमी व आसरा कालोनी है। इसके बाद भी मार्ग को दुरूस्त करने की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

वैसे तो शहर के कई मार्ग खस्ताहाल अवस्था में हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराब स्थिति वार्ड नंबर एक में सिद्दन मंदिर मार्ग की है। इस मार्ग पर बारिश से कीचड़ हो गया है। इससे न केवल मंदिर जाने वाले श ्रद्घालु परेशान हैं बल्कि मंदिर के सामने बस रही नई बस्ती के लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। कई दुपहिया वाहन मिट्टी में फिसल रहे हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को स्कूल, कालेज आने-जाने में भी असुविधा हो रही है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इस मामले में मौन बने हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़क किनारे खोके रखकर दुकानदारी कर रहे दुकानदारों के लिए ग्राहकी की समस्या पैदा हो गई है। ग्राहक एक ओर से दूसरी ओर पैदल नहीं जा पा रहे हैं। थोड़ी सी असावधानी में उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के सामने कई आलीशान भवनों का निर्माण हो रहा है। कई लोगों ने यहां निवास भी बना लिया है लेकिन मार्ग कच्चा होने से न केवल गड्ढे हो गए हैं बल्कि पूरा मार्ग कीचड़ में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्तार
सिद्दन मंदिर से बड़ी संख्या में लोगों की आस्था है, जिस कारण सुबह-शाम लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जब से यहां कीचड़ हुआ है। श्रद्घालुओं को मंदिर पहुंचने में कठिनाई हो रही है। खासतौर पर महिलाएं मंदिर जाने से कतराने लगी हैं।
फूल सिंह
सिद्दन मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यहां से छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। कई जगह कीचड़ के कारण छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में कोई भी वाहन कभी दुर्घटना घटित हो सकता है।
सोनू यादव
दुकान के आगे कीचड़ होने से ग्राहकों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। इसके चलते कई ग्राहक दुकान तक आने की जहमत नहीं उठाते हैं और वापस लौट जाते हैं। इससे दुकान की ग्राहकी पर असर पड़ रहा है।
मिलन
बारिश की वजह से जगह-जगह कीचड़ हो गया है। कई सड़कों के किनारे का फुटपाथ गुम सा हो गया है। यदि थोड़ी सी असावधानी बरती तो गिरने में देर नहीं लगेगी। इसके बाद भी सभी जानकरढ अंजान बने हैं।

प्रिंस जैन
आम लोगों को आने-जाने में परेशान होना पड़ रहा है। यहां से चार पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने में समस्या आ रही है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रामकुमार सिंह
कच्ची नाली बनाकर बारिश के पानी को निकाला जाएगा और धन उपलब्धता पर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
संदीप कुमार
प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

सिद्दन मंदिर के पास कॉलोनी को जाने वाला रास्त कीचड़ में तब्दील

सिद्दन मंदिर के पास कॉलोनी को जाने वाला रास्त कीचड़ में तब्दील- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed