फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shstrnam Corporation established pitcher legislation

सहस्त्रनाम महामंडल विधान कलश स्थापित

Sat, 06 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। श्री आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान कलश स्थापित हो गया। पूजन  के उपरांत इंद्र व इंद्राणियों ने नृत्य किया।
विज्ञापन


श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा ब्रह्मचारी विजय भैया लखनादौन ने संपन्न कराई। इसके बाद संगीतमय  सामूहिक पूजन के साथ विधान हुआ। शांतिधारा का पुण्यार्जन अरविंद जैन अंकुर,  सुमत जैन चंदावली, डॉ. अनुराग बुखारिया और देवेंद्र सिंघई ने किया। विधान  के मुख्य कलश की स्थापना छतरपुरियन परिवार से राजकुमार व आनंद कुमार द्वारा की गई।

विधान में प्रमुख पात्र कुबेर भागचंद जैन, महायज्ञनायक शिखर चंद जैन, जितेंद्र जैन डल्लू, बाहुबलि कोमल चंद जैन रोंडा, ईशान इंद्र सुबोध जैन, सनत कुमार, जिनेंद्र जैन गदयाना और माहेंद्र करम बहादुर गूढरवाले रहे। ब्रह्मचारी विजय भैया ने सहस्त्रनाम विधान के बारे में बताते हुए कहा कि कि इसकी महिमा अनंत है, जिसमें प्रभु के सहस्त्रनामों का वर्णन है। सायंकाल महाआरती ज्ञान इकाई स्टेशन शाखा के संयोजन में निकली गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर  कुंदन रसिया, मनोज भैया, भूपेंद्र भैया, अन्नू भैया, अमित भैया, गोकुल चंद  सरोज, वीरेंद्र सिंघई, मनीष जैन मिंटू, राजेश करमई, आलोक शास्त्री आदि  प्रमुख रहे। मंदिर प्रबंधक शुभेंदु जैन व जितेंद्र जैन ने बताया कि छह  फरवरी तक विधान अनुष्ठान के बाद सात फरवरी को भगवान आदिनाथ का वार्षिक महामस्तिकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू का आयोजन होगा। इसी दिन संतशाला का  शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणाचार्य ने दिया आशीर्वाद
वात्सल्यमूर्ति गणाचार्य विरागसागर महाराज को ससंघ ललितपुर में प्रवास के लिए जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने श्रीफल अर्पित किया। उन्होंने आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, मुकेश सराफ, मनोज बबीना, पुष्पेंद्र अनौरा, रामप्रकाश जैन,  संतोष जैन गोयल, गंदालाल सतभैया, आनंद जैन साइकिल, अक्षय अलया आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed