{"_id":"666777fcfff10583e40c3fc7","slug":"shrimad-bhagwat-katha-inaugurated-in-sirsi-with-kalash-yatra-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-116002-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कलश यात्रा के साथ सिरसी में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कलश यात्रा के साथ सिरसी में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। ग्राम पंचायत सिरसी में बंदिया घाट स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के चलते सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा की शुरुआत बंदिया घाट से होकर बैंडबाजों के साथ पूरे सिरसी में निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में आगे आगे कथा यजमान अपने सिर पर श्रीमद् भागवत रखकर चल रहे थे और महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए पीछे चल रही थीं। गांव में भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां विधिवत पूजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पं श्री बालमुकुंद शास्त्री ने प्रथम दिन श्री गणेश पूजन किया और कथा सुनाई। इस अवसर पर आचार्य पं कुलदीप महाराज, महंत राजेश्वर दास महाराज, मुख्य यजमान कपूर सिंह यादव, कथा यजमान भगवान दास आदि मौजूद रहे।