{"_id":"5feb8b5d8ebc3e3d56435e1b","slug":"shree-ganesh-statue-found-by-dig-taldehate-news-jhs1847421184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की खोदाई में निकली भगवान श्रीगणेश की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की खोदाई में निकली भगवान श्रीगणेश की मूर्ति
विज्ञापन
कैप्शन- वह युवक जिसे भगवान ने दिखाया था स्वप्न।
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा एवनी में बरुआ नाले की खोदाई में एक मजदूर को भगवान श्रीगणेश की मूर्ति मिली है। ग्रामीणों ने समीप बने सिद्ध बाबा चबूतरे पर मूर्ति को रखवा दिया है। काले पत्थर से बनी यह मूर्ति 100 वर्ष से अधिक पुरानी मानी जा रही है।
शनिवार को विधायक रामरतन कुशवाहा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बरुआ नाले के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया था। पहले दिन काम करने के बाद ग्राम एवनी के मजरा बख्शेबाई निवासी सोहन पुत्र प्रेमा काम पर नहीं गया। उसका कहना है कि सोमवार की रात उसे स्वप्न आया कि उस नाले में भगवान की एक मूर्ति है। इसके बाद वह मंगलवार को काम पर गया। नाले की खोदाई का काम करते उसे वह मूर्ति मिली, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से समीप बने सिद्ध बाबा चबूतरे पर रखवा दिया। गांव के लोगों ने मूर्ति का पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया।
गांव वालों ने बताया कि अभी कम लोगों को इसकी जानकारी है। इसकी सूचना पुरातत्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं दी गई है। ग्राम चुरावनी के ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र बरौदिया ने बताया कि वह नाले पर हो रहे कार्य के समय मौके पर थे। मूर्ति निकलने की सूचना खंड विकास अधिकारी को दे दी थी।

कैप्सन - चबूतरे पर मूर्ति रखवाते ग्रामीण।- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 3 - खुदाई में निकली मूर्ति- फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन