कड़ेसराकलां / तालबेहट। पवा साइनबोर्ड तिराहे पर रखी लकड़ी की गुमटी का ताला तोड़कर चोर उसमें से नकदी एवं सामान चुरा ले गए। जानकारी के बाद पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर चोरों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रर्वाई की मांग की है।
पवा साइनबोर्ड तिराहा पर रतिराम कुशवाहा गुुमटी में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा चाय की दुकान संचालित करता है। बीती रात चोर ताला तोड़कर उसमें रखे बर्तन, परचूनी का सामान, तराजू, बाट एवं गुल्लक में रखे दो हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसे घटना की जानकारी मिली। बताते चलें कि रतिराम कुशवाहा की दुकान के समीप ही रात में पुलिस पिकेट की ड्यूटी रहती है। ऐसे में चोरों द्वारा चोरी करना सवाल पैदा करता है।