फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shiksha Mitra accuses the in-charge headmaster

Lalitpur News: शिक्षा मित्र ने लगाए प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप

Thu, 19 Feb 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra accuses the in-charge headmaster
ललितपुर। ब्लॉक महरौनी के कंपोजिट विद्यालय मिदरवाहा में तैनात शिक्षा मित्र साधना ने बीएसए को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि 21 नंबर 2025 को वह निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित हुई थी लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे विद्यालय के मेन गेट पर ही रोक दिया। कहा कि उन्होंने उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने जवाब दिया कि अभी विद्यालय का समय नहीं हुआ है। वह समय से पूर्व उपस्थित है। इस पर वह भड़क गए और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। पत्र में कहा कि उस दिन से वह अवसाद की स्थिति में है और विद्यालय जाने में असहाय है। आरोप लगाया कि एमडीएम में शत प्रतिशत उपस्थिति का दबाव बनाकर कम भोजन बनवाया जाता है। उपस्थिति पंजिका को स्वयं के पास रखना तथा आए दिन देर से विद्यालय उपस्थित भी होते हैं। शिक्षा मित्र ने इसके साथ अन्य आरोप भी लगाए हैं। पत्र में मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed