{"_id":"650de9cff3d3a2f90907d994","slug":"shaurya-jagran-yatra-is-the-call-of-hindu-youth-power-for-nation-building-chandrika-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3905-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राष्ट्र निर्माण हेतु हिंदू युवा शक्ति का आव्हान है शौर्य जागरण यात्रा-चंद्रिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राष्ट्र निर्माण हेतु हिंदू युवा शक्ति का आव्हान है शौर्य जागरण यात्रा-चंद्रिका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका ने बताया कि राष्ट्र निर्माण की इस घड़ी में शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से जागृत हिंदू युवा शक्ति का आव्हान पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है।श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हर गांव को अयोध्या जैसा और दीपोत्सव के लिये लोगों को तैयार करना है
जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा 30 सितंबर से शुरू होकर संपूर्ण कानपुर प्रांत का भ्रमण करते हुए 10 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगी, राष्ट्र विरोधी धर्म विरोधी शक्तियों द्वारा संगठित होकर भारत को निरंतर आतंकवाद, अलगाव वाद, जातिवाद, गो हत्या एवं जन संख्या असंतुलन आदि से हिंदू समाज व देश को तोड़ने का षडयंत्र रचा जा रहा है। गीता के संदेश को जीवन में धारण कर हर युवा हिंदू भारत विरोधी शक्तियों को पराजित करेगा। जिला मंत्री रामेश्वर मालवीय ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत करना है यह यात्रा प्रांत के 21 जनपद में भ्रमण करेगी। नगर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा महारानी लक्ष्मी बाई की वीर भूमि झांसी से आरंभ होकर चित्रकूट प्रयाग होते हुए काशी पहुंचेगी।