फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shakti mobile unit became modern

आधुनिक उपकरणों से लैस हुई शक्ति मोबाइल, एसपी ने किया ब्रीफ

Thu, 27 Jun 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
shakti mobile unit became modern
आधुनिक उपकरणों से लैस हुई ‘शक्ति’ मोबाइल पुलिस
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए गठित की गई ‘शक्ति मोबाइल टीम’ को आधुनिक उपकरणों से लैस कर पुलिस अधीक्षक ने और अधिक सशक्त बना दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने महिला शक्ति मोबाइल टीम को आधुनिक उपकरणों के साथ काम करने और महिलाओं की सुरक्षा के तरीकों को बताकर उन्हें ब्रीफ किया।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल पुलिस की टीम में शामिल महिला उपनिक्षकों व महिला सदस्यों को आधुनिक उपकरणों के रुप में बॉडी बॉल कैमरा, शॉक बैटन, हैंड सैट, डिजीटल कैमरा, व लाउड हैलर उपलब्ध कराए और इन उपकरणों के अपराधियों को पकड़ने के दौरान और महिला सुरक्षा को लेकर कार्य के दौरान उनके प्रयोग करने के बारे में ब्रीफ किया। उन्होंने शक्ति टीम को कोचिंग सेंटर, कॉलेज, चौराहा व मुख्य बाजार में महिलाओं को परेशान करने वालों से निपटने के तरीके बताए। बताया गया कि बॉडी बॉल कैमरा से किसी की भी फोटो लेने के साथ ही हर घटनाक्रम व वार्ता भी रिकॉर्ड होती रहेगी और वह रिकॉडिंग दूरी के अनुसार सैट की जा सकती है।
विज्ञापन

दूसरा उपकरण शॉक बैटन एक लेजर टॉर्च युक्त उपकरण है, जिसके प्रयोग करने से हल्का करंट लगने से वह व्यक्ति मौके पर ही गिर जाएगा और टीम को उसे पकड़ने में आसानी होगी। इसके अलावा अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी दी। पुलिस अधीक्षक से निर्देश दिए कि जुलाई में कॉलेज खुलने के साथ ही कोचिंग सेंटर पर छात्राओं की आवाजाही बढ़ जाएगी। जिससे उनकी सुरक्षा के लिए टीम एकजुट होकर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को महिला शक्ति मोबाइल टीम की सदस्यों ने कोचिंग सेंटरों पर जाकर उनके टाइमिंग और छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई व कोचिंग सेंटर संचालकों को भी दिशा- निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, सीओ सिटी राजा सिंह, शक्ति मोबाइल टीम में शामिल उपनिरीक्षक स्वाति शुक्ला, आरएच खान एवं अन्य सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed