फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sexual harassment sister in law in lalitpr throat slit on failure

Lalitpur: साली से दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर रेत दिया गला, आरोपी जीजा ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Fri, 18 Nov 2022 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललीतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललीतपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 01:10 PM IST
सार

जाखलौन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने पति के साथ मायके आई थी। दोपहर में युवती अपनी मां के साथ बाहर गई थी घर पर उसका पति और छोटी बहन रह गई थी। आरोप है कि जीजा ने शराब पीकर साली के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
 

विज्ञापन
sexual harassment sister in law in lalitpr throat slit on failure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने दुष्कर्म में नाकाम होने पर साली का गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी जीजा ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


जाखलौन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने पति के साथ मायके आई थी। दोपहर में युवती अपनी मां के साथ बाहर गई थी घर पर उसका पति और छोटी बहन रह गई थी। आरोप है कि जीजा ने शराब पीकर साली के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

विज्ञापन

 
विरोध करने पर उसने साली का धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी जीजा फरार हो गया। घर लौटी मां बेटी ने छोटी बेटी को लहूलुहान हालत में देखा तो थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर धौर्रा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर आरोपी जीजा का शव देर रात बरामद हुआ। सीओ अभय नारायण ने बताया कि युवती को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है। बरामद शव आरोपी जीजा का है संभावना है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed