{"_id":"663174da3ef9425c420b76f4","slug":"seven-girl-students-will-leave-for-chennai-for-tug-of-war-competition-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114017-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए सात छात्राएं चेन्नई होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए सात छात्राएं चेन्नई होंगी रवाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए नेहरू महाविद्यालय की चयनित सात छात्राओं का मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्साहवर्धन किया गया। यह प्रतियोगिता जेवियर विश्वविद्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में तीन मई से शुरू हो रही है। नेहरू महाविद्यालय की ये छात्राएं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्राचार्य प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि खेल में आपकी लगन और समर्पण भाव ही उच्च सोपानों में भागीदारी करने का मौका देता है। कोई भी प्रतियोगिता केवल हार-जीत के लिए नहीं होती, बल्कि ऐसे आयोजनों से कुछ सीखने के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच रहने से नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रोफेसर ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ी स्वस्थ तन एवं मन से अपनी क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं। शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय रस्साकशी प्रतियोगिता आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में जनवरी में हुई थी।
महाविद्यालय की छात्राओं ने बुंदेलखंड कैंपस की टीम, आर्य कन्या की टीम और अग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर को हराकर चैंपियनशिप प्राप्त की थी। महाविद्यालय की पूरी टीम का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि चयनित सात छात्राओं में खुशबू वर्मा, सिमरन पटैरिया, महिमा पाराशर, रोशनी कुशवाहा, दीक्षा, हलीमन और राजाबेटी चेन्नई में तीन मई से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हो जाएंगी। इस दौरान प्रोफेसर अवधेश अग्रवाल, प्रोफेसर आशा साहू, हिमांश धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, अनीता, डाॅ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।