फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   seven gamblers arrested

हारजीत की बाजी लगाते सात आरोपी पकड़े

Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
seven gamblers arrested
कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में जुआरी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोविंद सागर बांध के पूंछा के पास हारजीत की बाजी लगाते पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में नई बस्ती चौकी प्रभारी गोविंद सक्सेना की टीम ने सोमवार को गोविंद सागर बांध के पूंछा के पास एक चारदीवारी के भीतर बड़े पैमाने पर हारजीत की बाजी होने की सूचना मिलने पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वह दीवारों से कूूद फांदकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मौके से पुलिस ने 24,300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, छह मोबाइल, दो मोटरसाइकिल व कार बरामद कर सीज कर दी। आरोपियों में सभी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना निवासी आरिफ, साजिद, सलमान, जाहिद, अशफाक एवं अकील हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार, अर्जुन सिंह, लोहा सिंह, दिलजान, धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed