{"_id":"68b20c4c23fa5f3cd10b7ffd","slug":"sessional-exam-children-confused-with-math-questions-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141696-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्रीय परीक्षा : गणित के सवालों में उलझे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्रीय परीक्षा : गणित के सवालों में उलझे बच्चे
विज्ञापन
हिंदी और सामाजिक विषय के प्रश्नों को आसानी से किया हल
कला के पेपर में कागज पर उकेरी कलाकृतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सत्रीय परीक्षा में शुक्रवार को कक्षा चार से आठवीं के बच्चोें का गणित का पेपर हुआ। जिसके सवालों में वह उलझे नजर आए। हालांकि पूर्व की तैयारी से वह प्रश्नों को हल करने में सफल रहे। वहीं, कक्षा दो के बच्चों ने हिंदी और तीन के बच्चों ने सामाजिक विषय के उत्तर आसानी से लिखे। दूसरी पाली हुए कला के पेपर में बच्चों ने कागज पर कलाकृतियां बनाकर उनमें रंग भरे।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.30 लाख बच्चे पंजीकृत है। कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक अधिगम का स्तर जानने के लिए सत्रीय परीक्षा कराई जाती है। 25 अगस्त से विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की सत्रीय परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को सत्रीय परीक्षा के तहत कक्षा दो के बच्चों का हिंदी व तीन के बच्चों का सामाजिक विषय का पेपर हुआ। जिनके प्रश्नों के उत्तर आसानी से बच्चों ने हल कर लिए।
कक्षा चार से आठवीं तक के बच्चों का गणित का पेपर हुआ। इसमें पूछे गए सवालों को देखकर बच्चे कुछ परेशान और उलझन में दिखाई दिए, लेकिन विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा कराई गई तैयारी के चलते पूरे आत्मविश्वास के साथ गणित के सवालाें को हल किया। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक केे बच्चों का कला व संगीत का पेपर हुआ। कला के पेपर में बच्चों ने कागज पर आकर्षक कलाकृतियां बनाकर उसमें रंग भरे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा को शांति पूर्वक कराने में जुटे रहे।