फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   self defence style taught to girls

बालिकायों को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

Thu, 21 Nov 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
self defence style taught to girls
मार्शल आर्ट सीखतीं बालिकाएं - फोटो : LALITPUR
बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
विज्ञापन

ललितपुर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत संस्था ‘सिक्योरिटी एंड डेवलपमेंट ऑफ वूमेन पॉवर’ (सैडो) द्वारा ब्लॉक जखौरा के खोवरा गांव में छात्राओं को ‘सेल्फ डिफेंस विद योगा’ प्रशिक्षण दिया गया।

गांव के रुद्रनारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज में तीन सौ से अधिक छात्राओं ने ‘सेल्फ डिफेंस विथ योगा’ प्रशिक्षण प्राप्त किया। सैडो पॉवर ग्रुप ने महिला सम्मान व नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपराधमुक्त सामाजिक वातावरण निर्माण का संकल्प दिलाया। ग्रुप की निदेशक प्रीति शुक्ला ने छात्राओं को मुसीबत में पेन, मोबाइल, नाखून, दांत और हेयर क्लिप को हथियार की तरह इस्तेमाल करने के तरीके बताए। स्कूल के प्रबंधक सुनील शर्मा ने सैडो पॉवर ग्रुप द्वारा बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। प्रशिक्षण के बाद सेडो ग्रुप के संस्थापक अनुराग चतुर्वेदी व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू की उपस्थिति में सेडो पॉवर ग्राम खड़ोवरा की 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। बताया कि यदि महिलाओं के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ आदि होती है तो सर्वप्रथम तो अभिभावकों को अवगत करवाएं। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो पुलिस और कानून का सहारा लें। मुख्य प्रशिक्षिका राखीशुभ रत्नाकर ने छात्राओं को ‘सेल्फ डिफेंस विथ योगा’ के अंतर्गत सेल्फ डिफेंस के टिप्स देकर सुरक्षा के तरीके बताए व शरीर स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन व प्राणायाम बताए। मन को नियंत्रित करने के लिए मेडीटेशन की विधि बताई गई। सह प्रशिक्षिका पूर्णिमा, मोहिनी, श्रद्धा, भावना व श्वेता ने मार्शल आर्ट्स के टिप्स सिखाए। छात्राओं ने पेन, मोबाइल और हेयर क्लिप से हमला कर शरारती तत्वों को सबक सिखाने का हुनर सीखा। प्रशिक्षण के बाद गठित की गई टीम में रुचि, मीनू आदि छात्राओं ने कहा कि प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed