{"_id":"6622f6f37ec9b4446103dfd4","slug":"seed-scamjda-scrutinized-documents-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113516-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीज घोटाला...जेडीए ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीज घोटाला...जेडीए ने खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 98 लाख के बीज घोटाला मामले में मंडलायुक्त ने अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में संयुक्त कृषि निदेशक से जवाब मांगा है। शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक ने उप निदेशक कृषि कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की तथा बीज वितरण की पत्रावली खंगाली। इससे कृषि महकमा में खलबली मची हुई है।
कृषि विभाग पर चना बीज के साथ ही अनुदान राशि में घोटाला करने का आरोप था। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक जांच कराई तो आरोप सही पाए गए थे। इस मामले में अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक से विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जवाब मांगा है। शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां उप निदेशक बसंत कुमार दुबे सहित तीन अन्य अधिकारियों से बंद कमरे में विस्तृत जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार संयुक्त कृषि निदेशक ने चना के बीज वितरण के दस्तावेज खंगाले। साथ ही बीज वितरण के जिला समन्वयक, तालबेहट एसडीओ समेत वरिष्ठ लिपिक से जानकारी ली। इस दौरान किसी अन्य को कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि जिला से लेकर मंडल स्तरीय अधिकारी भी चुप्पी साधे रहे। संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव ने बताया कि वह एक अन्य पत्रावली की जांच कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते।