फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   seat belt jarur lagaye

वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का जरूर करें प्रयोग- विधायक

Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
seat belt jarur lagaye
ललितपुर। सदर विधायक ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक के सीट बेल्ट का प्रयोग न करने से आज हो रहे हादसों में जान जा रही है। इसलिए जरूरी है कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का वाहन चलाते समय प्रयोग जरूर करें। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने कहा कि यातायात सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने के पीछे वाहन चालक की सुरक्षा का मकसद होता है इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। नशे में किसी भी हालत में वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो सकता है, इससे बचना चाहिए। इस मौके पर दिनेश गोस्वामी, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) लवकुश त्रिपाठी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसएलगौड, जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर, बीएसए प्रतिनिधि कपिल दुबे, सीएमओ प्रतिनिधि डॉ. सौरभ सक्सेना, महामंत्री न्यू जनता बस यूनियन अवधेश कोशिक, अध्यक्ष आटो/ टेंपो यूनियन इरशाद मंसूरी, अध्यक्ष, ट्रक यूनियन आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed