फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDM and agriculture officer take fertilizer sample

एसडीएम और कृषि अधिकारी ने खाद के लिए नमूने

Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
SDM and agriculture officer take fertilizer sample
तालबेहट। नकली और मिलावटी खाद की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएम योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से खाद और बीज विक्रेताओं की दुकानों पर जांच की। टीम ने नगर में एक दुकान से खाद का नमूना भी लिया। पूरे क्षेत्र में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद विक्रेताओं द्वारा नकली एवं मिलावटी खाद का कारोबार किया जा रहा है। कुछ दुकानदार निर्धारित दरों से अधिक पर खाद की बिक्री कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इस संबंध में किसान शिकायतें करते रहते हैं। शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रशासन समय-समय पर छापामार कार्रवाई करता है। शनिवार को उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर और जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने नगर में खाद की कई दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने एक दुकान से खाद का नमूना लिया, जिससे नगर और क्षेत्र के खाद एवं बीज विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed