{"_id":"6150d1108ebc3e0de87bff32","slug":"sculpture-devgarh-agra-development-lalitpur-news-jhs205288277","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व की धरोहर देवगढ़ में विकास की संभावनाए-मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व की धरोहर देवगढ़ में विकास की संभावनाए-मंडलायुक्त
विज्ञापन
देवगढ़ में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे को सम्मानित करते हुए जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुरातत्व की धरोहर देवगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं बताते हुए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने इसके संरक्षण और विकास के लिए प्रशासनिक स्तर पर बैठक बुलाने के एडीएम सदर डॉ. संतोष उपाध्याय को निर्देश दिए। वह रविवार को देवगढ़ पहुंचे और वहां की मूर्तिकला को बेजोड़ बताया।
मंडलायुक्त ने पर्वत पर विराजित अनगिनित मूर्तियों की मूर्तिकला को देखते हुए कहा यात्रियों के लिए हर संभव मदद मिलेगी। दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी ने मंदिर परिसर में मंडलायुक्त का स्वागत किया और उन्हें देवगढ़ के संबंध में बताया। यहां भगवान शांतिनाथ मंदिर विक्रम संवत 020 ई. के शिलालेख हैं। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं उनके शिष्य मुनिपुंग व सुधासागर महाराज की प्रेरणा से जैन समाज ने शासन-प्रशासन की मदद के साथ देवगढ़ के विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान की।
दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने मंडलायुक्त को आचार्य श्री की लिखित मूकमाटी पुस्तिका भेंट की। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को भी जैन समाज ने सम्मानित करते हुए उन्हें कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताया। मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर में दो पौधे काजू के रोपित करते हुए कहा कि पेड़ों का संरक्षण जरूरी है उन्होंने अवैध कटान रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर देवगढ़ कमेटी के मंत्री जगदीश प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिनेंद्र जैन, अक्षय अलया, अवनीश बुखारिया, विवेक जैन,नितिन जैन, अमित जैन, सपना, उमेश वर्मा, अजय जैन अज्जू आदि मौजूद रहे।