फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   scst and obc right must be preserved

सरकार पिछड़े, एससी,एसटी को उनके अधिकारों से वंचित कर आगे नहीं बढने देना चाहती

Tue, 26 Oct 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
scst and obc right must be preserved
सपा कार्यालय पर मौजूद प्रांतीय नेता व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सपा के एससी-एसटी आयोग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े व अनुसूचित जाति, जनजाति को उनके अधिकारों से वंचित रखते हुए आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी एकजुट हो जाएं और सत्ता परिवर्तन के लिए एक मंच पर आकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करें। वह सोमवार को सामाजिक न्याय यात्रा को लेकर स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने सजातीय बंधुओं से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए पदचिह्नों का अनुशरण करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष फूलसिंह यादव नन्ना ने की। सविता महासभा के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल सेन ने अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, अनिल अरजरिया, जगदीश कुशवाहा, विजय सिंह यादव, रहीश हीरापुर, मानसिंह यादव, गीता मिश्रा, रामजीवन सिंह, दीपक सेन, शत्रुघन यादव, नरेंद्र सिंह राजपूत, हरीसिंह यादव, नीरज यादव, दिलजीत यादव तेरई, हरनारायण यादव, प्रताप सिंह, खुशीलाल, सुनील कुमार, राम सेन, आकाश सेन, शिवम सेन, बृजेश सेन, अरूण राय, प्रकाश नारायण पाल, रामविलास, महेंद्र सिंह लोधी, कल्यान सिंह के अलावा अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed