फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scholarship will prove helpful in advancing education: Sonali

शिक्षा में आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी छात्रवृत्ति : सोनाली

Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Scholarship will prove helpful in advancing education: Sonali
ललितपुर। जैन अटा मंदिर प्रांगण में रविवार को वर्धमान एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि मेधावियों को छात्रवृत्ति की धनराशि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के नए सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह मुनि विशद सागर महाराज और मुनि शिव सागर महाराज के मंगल सानिध्य में हुआ। दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय जैन टड़ैया ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति उन्हें मंजिल तक पहुंचाने की राह आसान करेगी।
विज्ञापन

समाज के संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रबंधक मनोज जैन, मोदी पंकज जैन,अशोक जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। रेखा कड़की ने मंगलाचरण किया और महिला संभाग ने ''मेरी भावना'' का वाचन किया। संस्था की प्रगति रिपोर्ट जैनेंद्र नजा और मनोज नजा ने प्रस्तुत की। संस्थापक सदस्य प्राचार्य अजय जैन ने अपनी धर्मपत्नी विजया जैन की स्मृति में शिक्षा पुरस्कार प्रति वर्ष देने की घोषणा की। इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य जैनेंद्र नजा, महेंद्र सराफ,ज्ञान चंद जैन ,मनोज नजा, राजकुमार सराफ ,अशोक जैन, महिपाल जैन, अखिलेश जैन,विजय जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सनत जैन खजुरिया और सुनील सराफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनि श्री का आशीर्वाद

मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि श्री ने सभी व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने चरित्र निर्माण और सद्गुणों को धारण करने पर जोर दिया। ट्रस्ट के इस कार्य की मुनि श्री ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed