फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Savarkar Chowk steeple declared no- parking zone

घंटाघर से सावरकर चौक तक नो-पार्किंग जोन घोषित

Sat, 05 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने विभिन्न प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए समय घोषित कर दिया है। साथ ही घंटाघर से सावरकर चौक तक नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा दिए आदेश में कहा गया कि व्यावसायिक भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तुवन चौराहा से वाटर वर्क्स, तालाब पुरा की ओर, तुवन चौराहा से सुपर मार्केट तक, जेल चौराहा से पानी की टंकी की ओर और जमादार मोड़ से सदर कांटा की ओर होगा। इसके अलावा भारी वाहनों का तुवन चौराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा, वर्णी कालेज से कलेक्ट्रेट चौराहा और सदनशाह चौराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा और  कैलगुवां तिराहा/नदीपुल से आजाद चौक की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। पेट्रोलियम टैंकर वाहनों को अपराह्न 12 बजे से तीन बजे के बीच फूटा बंगला चौराहा (महिला थाना के पास) से होते हुए तहसील चौराहा तक आवागमन रहेगा।
विज्ञापन


 ट्रैक्टर-ट्राली का आवागमन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक जमादार मोड़ से होते हुए पानी की टंकी की ओर, बीएसए कार्यालय से होते हुए वापस जमादार मोड़, पानी की टंकी से सदर कांटा होते हुए तहसील तिराहा व फूटा बंगला की ओर, फूटा बंगला चौराहा से तहसील चौराहा होते हुए सदर कांटा व पानी की टंकी की ओर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बसों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है,  जिसमें पर्यटक, चार्टर्ड एवं स्कूल बसें प्रतिबंध में शामिल नहीं हैं। इनके अलावा कोई भी बस तहसील तिराहा से घंटाघर होते हुए सावरकर चौक, पानी की टंकी से सदर कांटा व सावरकर चौक की ओर व कैलगुवां तिराहा से नदीपुरा, पुराना मवेशी बाजार होते हुए आजाद चौक की ओर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।

इसके अलावा आपे व टैक्सी के आवागमन के लिए एआरटीओ और टैक्सी यूनियन के साथ हुई बैठक के अनुसार ललितपुर से बांसी की ओर चलने वाली टैक्सी का ब्याना नाला के पास स्टैंड बनेगा, राजघाट व जखौरा के लिए इलाइट चौराहा स्टैंड से, बानपुर  के लिए कैलगुवां तिराहा व बिरधा के लिए नदीपुल के पास से बाईपास होते हुये  टैक्सियां गंतव्य को जाएंगी।


वन-वे को लेकर दिए निर्देश
ललितपुर। पुलिस  अधीक्षक ने वन-वे ट्रैफिक प्रणाली को लेकर भी निर्देश जारी किए। इसमें प्रधान डाक घर से घंटाघर होते हुए सावरकर चौक की ओर तीन व चार पहिया वाहन जा सकेंगे। लेकिन, कोई भी तीन पहिया वाहन और चार पहिया वाहन सावरकर चौक से सीधे  घंटाघर और तहसील तिराहा की ओर नहीं जा सकता। सावरकर चौक से एचके टेलर, तालाबपुरा होते हुए साईं मंदिर से तुवन चौराहा और तहसील तिराहा से प्रधान डाक घर की ओर तीन व चार पहिया वाहन जा  सकेंगे। कोई भी तीन व चार पहिया वाहन तालाबपुरा होते हुए सावरकर चौक नहीं जा सकेगा। घंटाघर से सावरकर चौक के  बीच का मार्ग नो-पार्किंग जोन होगा। तीन व चार पहिया वाहनों की पार्किंग नगर पालिका परिषद के सामने होगी और दोपहिया वाहन की पार्किंग नगर पालिका के पार्किंग स्थल में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed