{"_id":"65f4a3332bbf20b39e074cd5","slug":"sanitation-tax-will-be-collected-from-shops-for-the-first-time-in-rakhpanchampur-fair-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111883-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राखपंचमपुर मेले में पहली बार दुकानों से वसूला जाएगा स्वच्छता कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राखपंचमपुर मेले में पहली बार दुकानों से वसूला जाएगा स्वच्छता कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर लागू किया है। ग्राम पंचायत पंचमपुर से इसकी शुरुआत की जा रही है। पंचमपुर में होली के बाद पंचमी पर मेला लगता है। यहां जनपद के अलावा आसपास जिले के लोग भी आते हैं और विभिन्न तरह की दुकानें लगती हैं। इन दुकानों से स्वच्छता कर वसूला जाएगा।
जनपद में विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत पंचमपुर से स्वच्छता कर वसूलने की शुरुआत होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर इसके लिए खुली बैठक भी हो चुकी है। प्रत्येक घर से 20 रुपये प्रतिमाह स्वच्छता कर लेना तय हुआ है। वहीं राखपंचमपुर मेला में 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रति दुकानदार पर कर लगाया जाएगा। यह मेला तीन दिन चलता है। अभी तक इस मेले से ग्राम पंचायत को आय नहीं होती थी। अब स्वच्छता कर से ग्राम पंचायत की आय में बढ़ोतरी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायतों ने ऑन सोर्स रेवेन्यू से की 34 लाख की वसूली
जनपद की ग्राम पंचायतों ने ऑन सोर्स रेवेन्यू से करीब 35 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की है। पिछले एक माह में 22 लाख रुपये वसूले गए हैं। आय अर्जित करने के स्रोतों में 19 बिंदुओं को शामिल किया गया है, जिसमें पंचायतों की दुकानों से आय, निविदा शुल्क, मेला व प्रदर्शनी, पशु मेला, स्वच्छता कर, जनसेवा केंद्र, चक्की आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्राम पंचायत पंचमपुर से स्वच्छता कर लागू किया जाएगा। इसके बाद यह सभी ग्राम पंचायतों में लागू होगा। अभी तक ग्राम पंचायतों से ऑन सोर्स रेवेन्यू स्कीम के तहत 34 लाख से अधिक की आय हुई है।
नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।