{"_id":"5fb419a28ebc3ee3e87c5c2a","slug":"sampoorna-samathan-diwas-lalitpur-news-jhs1812560116","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में प्राप्त 190 में से 7 प्रार्थना पत्र हुए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में प्राप्त 190 में से 7 प्रार्थना पत्र हुए निस्तारित
विज्ञापन
महरौनी के संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में 190 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
तहसील महरौनी में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने समाधान दिवस में कोविड-19 की गाइड लाइन के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना। तीन शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 76 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 22, पुलिस के 14, विकास विभाग के 05, समाज कल्याण के 02, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 32 प्रार्थना पत्र आए। इनमें तीन का निस्तारण कर दिया गया।
तहसील मड़ावरा में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इसमें राजस्व विभाग के 05, पुलिस के 05, आपूर्ति के 03, विद्युत के 06 तथा चकबंदी के 02 शिकायती पत्र शामिल थे। तहसील पाली में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 11, विद्युत विभाग के 06, पुलिस के 03 तथा अन्य विभागों के 06 शिकायती पत्र शामिल हैं। तहसील ललितपुर में 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 11, पुलिस विभाग के 04, विकास विभाग के 04 तथा विद्युत विभाग के 02 प्रार्थना पत्र में से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील तालबेहट में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 21, पुलिस विभाग के 13, विद्युत विभाग के 04, विकास विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 06 शिकायत पत्र शामिल हैं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी महरौनी मो कमर, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य जनपद/ तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 46 शिकायती पत्र
तालबेहट। तहसील सभागार में एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमेें राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। मौके पर 46 शिकायती पत्र आए, जिसमें मात्र एक का निस्तारण हुआ। शिकायती पत्रों में सबसे अधिक राजस्व के 21, पुलिस के 13, विद्युत के 4, विकास के 2 एवं 6 अन्य विभागों संबंधित थे। मौके पर तहसीलदार सौरभ कुमार पांडेय सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।